MG Hector Plus (6 seater) SUV भारत में हुए लॉन्च। आइये जाने इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।

MG Hector Plus (6 seater) SUV भारत में हुए लॉन्च। आइये जाने इसके दमदार फीचर्स, लुक और इंजन के बारे में।


mg-hector-plus-6-seater-suv



एमजी मोटर इंडिया ने अपनी 6-सीटर एसयूवी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस कार को पहले ही लॉन्च करने वाला था पर इस महामारी संकट के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी हो गया। कंपनी ने हेक्टर प्लस को चार वेरियंट लेवल (Style, Super, Smart और Sharp) के साथ लॉन्च किया है।

इंजन - हेक्टर प्लस को 3 इंजन ऑप्शन के साथ मार्किट में लाया गया है। इसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन ऑप्शंस है। 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2-लीटर डीजल इंजन है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा बिना हाइब्रिड वाले पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन है।

दोनों पेट्रोल इंजन
पावर - 143 PS  |  टॉर्क - 250 Nm 

डीजल इंजन
पावर - 170 PS  |  टॉर्क - 350 Nm

फीचर्स - हेक्टर प्लस को एक हाई क्लास फील देने के लिए ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री और बेज हेडलाइनर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 10.4-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इन्फिनिटी प्रीमियम साउंड सिस्टम, ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले, हीटेड आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, ड्यूल-पैन पैनोरमिक सनरूफ, रेन सेंसिंग वाइपर्स और ऑटो हेडलैम्प्स जैसे फीचर्स दिए गए है। एक और अच्छा फीचर दिया गया है इसमें स्मार्ट स्वाइप फीचर जो यूजर द्वारा रियर बंपर के नीचे पैर को घुमाने पर अपने आप बूट खुल जाता है।इसमें 55 से ज्यादा इंटरनेट कनेक्टिविटी फीचर्स दिया गया है।

सेफ्टी - हेक्टर प्लस में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स, हिल-होल्ड कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसा सेफ्टी फीचर्स दिया गया है। 

mg-hector-plus-6-seater-suv-prices


प्राइस - एमजी हेक्टर प्लस के पेट्रोल मॉडल का कीमत 13.49 लाख से 18.21 लाख रुपये के बीच है। वहीं, डीजल मॉडल का कीमत 14.44 लाख से 18.54 लाख रुपये के बीच है। 13 अगस्त के बाद इसकी कीमत को 50 हजार रुपये तक बढ़ा दिया जाएगा।
Previous
Next Post »